Wednesday, 21 August 2013

शिक्षक संघ ने समस्याओं पर किया विचार
कैथल(ब्यूरो)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान रोशन लाल पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षकों के सामने आ रही समस्याओं पर विचार किया गया। पंवार ने कहा कि शैक्षणिक सत्र के पांच माह बीतने के बाद भी स्कूलों में पुस्तकें न पहुंचाना सरकार की शिक्षा के प्रति लापरवाही स्पष्ट करती है। जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों को कन्फर्म करने, वरिष्ठता सूची बनाने, मुख्यशिक्षक, हिंदी, संस्कृत और पंजाबी अध्यापक पदों पर पदोन्नति की मांग अधूरी है। इनके कारण अध्यापकों में रोष व्याप्त है। जिला वरिष्ठ उपप्रधान राजेश बैनीवाल ने कहा कि संघ के संघर्ष के कारण ही रेशनलाइजेशन में अध्यापकों को मनपंसद स्कूल अलाट किए गए हैं। जिला प्रधान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए और अध्यापकों को शिक्षा का अधिकार कानून से अवगत करवाने के लिए सभी खंडों में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक जोगेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष मनोज नैन, उपप्रधान शमशेर कालिया, जसमहिन्द्र चहल, कैथल प्रधान बलवान छौत, गुहला प्रधान कुलदीप नैन, सीवन प्रधान सूरजभान, राजबीर कौल, मनरूप वजीरखेड़ा, सत्य नारायण दुमाड़ा, पंकज कौशिक, जगजीत फौजी, विकास गुप्ता, श्याम सिंह सीड़ा, नरेश कालिया, अशोक धीमान, सतीश फ्रांसवाला, मुल्तान सिंह ढांडे, सुरेन्द्र धानिया, अशोक वर्मा और अनिल बूरा उपस्थित रहे।




Monday, 12 August 2013

अब स्कूल में रात बिताएंगे शिक्षा महानिदेशक 

अब स्कूल में रात बिताएंगे शिक्षा महानिदेशक 


अम्बाला सिटी त्न कैथल में डीसी के पद पर रहते हुए गांवों में रात्रि ठहराव के सफल कार्यक्रम के बाद अब 


सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक चंद्रशेखर कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों के अभिभावकों की समस्याओं का 

समाधान खुद उनके पास आकर करने की तैयारी में हैं। महानिदेशक चंद्रशेखर अपनी टीम के साथ दोपहर 

में खंड शिक्षा कार्यालय और रात को स्कूलों में ठहराव करेंगे। योजना 23 अगस्त से कुरुक्षेत्र के लाडवा खंड 

में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदौंदा से शुरू की जाएगी। 

इस बात की पुष्टि हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक सुधीर कालड़ा और 


अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने की है। शिक्षा सदन पंचकूला में एसोसिएशन और महानिदेशक के बीच हुई 

सात अगस्त की बैठक में योजना का पारूप तैयार किया गया। सात महीने में प्रदेश के हर जिले से एक 

खंड शिक्षा कार्यालय का दौरा अवश्य किया जाएगा।

प्रत्येक माह के पहले, तीसरे और चौथे शुक्रवार को यह कार्यक्रम खंड शिक्षा कार्यालय पर शुरू होगा।

किसी भी जिले के एक खंड का चयन करने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद महानिदेशक अपनी टीम के साथ 


खंड शिक्षा कार्यालय में पधारेंगे। कर्मचारियों, प्रिंसिपलों और अध्यापकों की समस्याएं सुनी जाएगी और 

लंबित पड़े मामलों का मौके पर ही निपटान किया जाएगा। शाम को मोटिवेशन सेक्शन में स्कूल मुखिया 

और प्रिंसिपल को प्रेरक प्रसंग फिल्में दिखाकर कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद 

महानिदेशक खंड के ही किसी स्कूल में रात्रि ठहराव के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर बच्चों के अभिभावक, 

ग्राम पंचायत और एसएमसी के साथ बैठक करके शिकायतों का समाधान करेंगे। अगले दिन शनिवार को 

उसी विद्यालय की प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों से रूबरू होकर दो घंटे तक विद्यालय की कार्य 

प्रणाली का निरीक्षण करेंगे।

ABOUT MID DAY MEAL COOKS
 ABOUT CONFERMATION OF GOVT EMPLOYEES