Thursday 13 December 2012


हरियाणा सरकार -वर्ष 2013 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाश की सूची


 विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के
जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्यौहारों को सावर्जनिक
अवकाश घोषित किया गया है। इनमें 18 जनवरी-गुरु गोबिन्द
सिंह जन्मदिवस, 15 फरवरी सर छोटूराम जयंती व बसन्त
पंचमी, 25 फरवरी- गुरू रविदास जयंती, 7 मार्च
महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती, 27 मार्च-होली, 19
अपै्रल- रामनवमी, 24 अप्रैल महावीर जयंती, 11 जून-
महाराणा प्रताप जयन्ती, 9 अगस्त ईद-उल-फितर, 15
अगस्त-स्वतंत्रता दिवस, 28 अगस्त जनमाष्ठमी, 23
सितम्बर- हरियाणा शहीदी दिवस, 2अक्तूबर-
महात्मा गांधी जयन्ती, 16 अक्तूबर- ईद-उल-जुहा-(बकर-
ईद), 18 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 1 नवम्बर-
हरियाणा दिवस, 4 नवम्बर- विश्वकर्मा दिवस, 25
दिसम्बर क्रिसमस दिवस तथा 26 दिसम्बर-शहीद उद्यम
सिंह जन्मदिवस शामिल है।
इसके अतिरिक्त, जो त्यौहार व अवसर सावर्जनिक
अवकाश की तिथियों में पडे हैं उनमें26 जनवरी गणतंत्र
दिवस, 10 मार्च महाशिवरात्रि, 23 मार्च- भगत सिंह,
राजगुरू व सुखदेव शहीदी दिवस, 13 अप्रैल बैसाखी, 14
अप्रैल-डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती, 12 मई- भगवान
परशुराम जयंती, 23 जून संत कबीर जयंती, 10 अगस्त
तीज, 5 अक्तूबर महाराजा अग्रसेन जयंती, 13 अक्तूबर-
दशहरा, 3 नवम्बर- दिवाली तथा 17 नवम्बर- गुरू नानक
जयंती शामिल है।इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को जिन
वैकल्पिक अवकाशों में से कोई दो अवकाश लेने
की अनुमति होगी, उनमें ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी 25
जनवरी, गुड फ्राइडे 29 मार्च, बुद्घपूर्णिमा 25 मई, गुरु
अर्जुन देव शहीदी दिवस 12 जून, शहीद उद्यम सिंह
शहीदी दिवस 31 जुलाई, रक्षाबंधन 20 अगस्त,
करवा चौथ 22 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा 3 नवम्बर, मुहर्रम
14 नवम्बर तथा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस- 24 नवम्बर
शामिल है।
इसी प्रकार, परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881
की धारा 25 के तहत जो अवकाश सार्वजनिक अवकाश
होंगे, उनमें गणतंत्र दिवस, गुरू रविदास जयंती,
महाशिवरात्रि, होली, पहली अप्रैल बैंक अवकाश, डॉ0
बी आर अम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस,
जन्माष्ठमी, 30 सितम्बर- बैंकों के लेखों का अर्द्धवार्षिक
समाप्ति, महात्मा गांधी जयंती, ईद-उल-फितर, दशहरा,
महर्षि बाल्मिकी जयंती, दीवाली, गुरू नानक
जयंती तथा क्रिसमस दिवस शामिल हैं।हरियाणा के मुख्य
सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय
की अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व
रविवारों को भी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश
रहेगा


No comments:

Post a Comment